कौन कहता है कि
दंगे में मुसलमान से हिन्दू लड़ता है
और हिन्दू से मुसलमान लड़ता है
मैंने तो देखा कि दोनों के भीतर का
हैवान , हैवान से लड़ता है!
कौन कहता है कि
दंगे में मुसलमान को हिन्दू मारता है
और हिन्दू को मुसलमान मारता है
मैंने तो देखा है कि इन्सान को इन्सान मारता है!
कौन कहता है कि दंगे में
घर हिन्दू का जलता है
या घर मुसलमान का जलता है
मैंने तो देखा कि घर हिन्दुस्तान का जलता है!
उमेश कुमार शर्मा
युवा रचनाकार
सहरसा , बिहार।
दंगे में मुसलमान से हिन्दू लड़ता है
और हिन्दू से मुसलमान लड़ता है
मैंने तो देखा कि दोनों के भीतर का
हैवान , हैवान से लड़ता है!
कौन कहता है कि
दंगे में मुसलमान को हिन्दू मारता है
और हिन्दू को मुसलमान मारता है
मैंने तो देखा है कि इन्सान को इन्सान मारता है!
कौन कहता है कि दंगे में
घर हिन्दू का जलता है
या घर मुसलमान का जलता है
मैंने तो देखा कि घर हिन्दुस्तान का जलता है!
उमेश कुमार शर्मा
युवा रचनाकार
सहरसा , बिहार।
0 Comments:
Post a Comment