अच्छा आदमी
कुछ अंधा कुछ बहरा कुछ गूंगा होता है अच्छा आदमी
कुछ भी अन्याय देखकर आंखें बंद कर लेता है अच्छा आदमी
किसी की चीख- पुकार को अनसुना कर देता है अच्छा आदमी
हर जुर्म को चुपचाप पीकर चुप रह जाता है अच्छा आदमी
ध्यान रहे कि अच्छा आदमी कभी प्रतिवादी नहीं होता।
अच्छी बात यह है कि हमारे देश में बहुत है अच्छा आदमी
मैं खुश हूँ कि मैं उस देश का वासी हूँ, जहाँ रहता है अच्छा आदमी।
0 Comments:
Post a Comment