लघुकथा : गुरु-चेला संवाद (बारह)

गुरु : "देश पुनः कोरोना संकट से घिर गया है वत्स! तुम्हें पता है इससे कैसे उबरा जा सकता है?"


चेला : "जी गुरुदेव! सोशल डिसटेन्सिंग का पालन किया जाए। मास्क और  सेनिटाईजर का उपयोग किया जाए!"


गुरु : "नहीं, इससे कुछ नहीं हो सकता!"


चेला : "नाइट कर्फ्यू लगा दिया जाए।"


गुरु : "उससे भी कुछ नहीं होगा।"


चेला : "तो कंटेंटमेंट जाॅन में 'डे कर्फ्यू' लगा दिया जाय।"


गुरू : "कुछ नहीं होने वाला है उससे भी।"


चेला : "महीने भर के लिए संपूर्ण लाॅकडाउन......!"


गुरु :"कुछ नहीं हो सकता इस देश का!"


चेला :"तो फ़िर कैसे इस संकट से मुक्ति मिलेगी गुरुदेव?"


गुरु : " मेरे बताए मार्ग का अनुकरण किया जाय तो एक दिन में करोना को पीस सकते हैं। कोरोना का चिंदी-चिन्दी उड़ा देंगे एक रात में।"


चेला :"तब तो चमत्कार हो जाएगा गुरुदेव! अद्भुत! बताईए न इसके लिए क्या करना चाहिए?"


गुरु : "सरकार को संपूर्ण देश के लिए शीघ्र एक घोषणा करनी चाहिए।"


चेला : "घोषणा!... किस चीज की घोषणा?"


गुरु : "विधानसभा चुनाव की.....!"


डाॅ. उमेश कुमार शर्मा

युवा रचनाकार और ब्लाॅगर 

संपर्क  : 6201464897

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment