माॅडल प्रश्न : 2025 -2027 (एम.ए. हिन्दी)
(क) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: (3x10=30)
(1) अर्थ-परिवर्तन की दिशाओं पर प्रकाश डालें।
(2) ध्वनि-परिवर्तन के प्रमुख कारणों का उल्लेख करें।
(3) देवनागरी लिपि का परिचय देते हुए उसकी विशेषताएँ स्पष्ट करें।
(4) भाषा को परिभाषित करते हुए उसका अभिलक्षण स्पस्ट करें।
(5) स्वाधीनता आंदोलन में खड़ी बोली हिन्दी की भूमिका पर प्रकाश डालें।
(6) साहित्यिक भाषा के रूप में अवधी अथवा ब्रजभाषा के विकास का मूल्यांकन करें।
(7) राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी की भूमिका का उल्लेख करें।
(8) राजभाषा हिन्दी के संवैधानिक अधिकारों पर प्रकाश डालें।
(ख) टिप्पणी: (4× 5=20)
(1) अपभ्रंश
(2) अवहट्ठ
(3) अघोष या सघोष
(4) अल्पप्राण या महाप्राण
(5) मिश्र वाक्य
(6) राजभाषा हिन्दी की संवैधानिक स्थिति
(7) राष्ट्रभाषा
(8) भाषा एवं बोली में अन्तर
(9) प्राचीन भारतीय आर्यभाषाएँ
(10) ध्वनि परिवर्तन के कारण
(11) पालि
(12) प्राकृत
(ग) वस्तुनिष्ठ प्रश्न: (4×10=20)
* निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर हाँ या नहीं में दीजिए।
(1) भाषा का विकास कठिनता से सरलता की और होता है।
(2) ब्राह्मी लिपि से देवनागरी का विकास हुआ है।
(3) राम ने बाण चलाया और रावण मारा गया। मिश्र वाक्य हैं।
(4) 'कुशल' और 'प्रवीण' शब्द अर्थ विस्तार के उदाहरण है।
(5) 'तिवारी त्रिपाठी का परिवर्तित रूप है।
(6) सूरदास ने अपनी रचनाओं में अवधी भाषा का प्रयोग किया है।
(7) पूर्वी हिन्दी का विकास अर्धमागधी अपभ्रंश से हुआ है।
(8) अं एवं अः अयोगवाह है।
(9) मालवी पहाड़ी भाषा उपवर्ग की बोली है।
(10) मैथिली बिहारी भाषा उपवर्ग की बोली है।
(11) ध्वनि विज्ञान का प्राचीन रूप शिक्षाशास्त्र है।
(12) अर्थ ही भाषा का लक्ष्य है।
(13) बिहार की दूसरी राजभाषा उर्दू है
(14) 'रामायण' और 'महाभारत' की रचना लौकिक संस्कृत में हुई।
(15) 'शब्दानुशासन' अपभ्रंश का व्याकरण है।
(16) 'अवहट्ठ' को ही पुरानी हिन्दी कहा जाता हैं।
(17) मगही बिहारी की बोली है।
(18) खड़ी बोली के प्रथम कवि अमीर खुसरो हैं।
(19) प्राकृत का संबंध जैन-साहित्य से है।
(20) पालि बौध-धर्म की भाषा है।
(21) अर्थ ही भाषा का लक्ष्य है।
(22) व्यंजन ध्वनियों का उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है।
(23) ध्वनि विज्ञान का प्राचीन नाम 'शिक्षाशास्त्र है।
(24) व्यंजन ध्वनियों का उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है।
(25) 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया।
**********************************************
माॅडल्र प्रश्न : द्वितीय पत्र, 2025-27
(क) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (3×10=30)
(1) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पूर्व साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा का विवेचन करें।
(2) साहित्येतिहास लेखन की विविध प्रणालियों पर प्रकाश डालें।
(3) आदिकाल के नामकरण की समस्या पर विचार करें।
(4) साहित्येतिहासकार के रूप में डॉ० बच्चन सिंह के योगदान का मूल्यांकन करें।
(5) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की इतिहास दृष्टि के पर विचार करें।
(6) संरचनावादी इतिहास दृष्टि की सीमाओं को रेखांकित करें।
(7) काल विभाजन और नामकरण के आधार पर प्रकाश डालें।
(8) हिन्दी साहित्येतिहास लेखन परंपरा का वर्णन करें।
(ख) टिप्पणी (4× 5=20)
(1) मार्क्सवादी सिद्धांत
(2) इतिहास और आलोचना
(3) शिवसिंह सरोज
(4) मिश्रबन्धु विनोद
(5) हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास
(6) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की इतिहास दृष्टि
(7) विधेयवादी इतिहास-दृष्टि
(8) हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास
(9) हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास
(10) डॉ० ग्रियर्सन की इतिहास दृष्टि
(ग) वस्तुनिश्ठ प्रश्न (2×10=20)
* निम्नलिखित ग्रंथों के लेखक का नाम लिखें।
(1) हिन्दी नवरत्न
(2) चौरासी वैष्णवन की वार्ता
(3) हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास
(4) हिन्दी साहित्य का दूसरा इतिहास
(5) साहित्य और इतिहास दृष्टि
(6) हिन्दी साहित्य का उद्भव और विकास
(7) हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास
(8) हिन्दी साहित्य का आदिकाल
(9) इतिहास दर्शन
(10) हिन्दी साहित्य की भूमिका
(11) हिन्दी साहित्य का इतिहास दर्शन
(12) इतिहास क्या है ?
(13) फिलासफी और हिस्ट्री
(14) द आइडिया ऑफ हिस्ट्री
(15) हिस्टारिकल इमेजिनेशन
(16) हिन्दी साहित्य का वृहत इतिहास
(17) हिन्दी गद्य साहित्य
(18) आधुनिक साहित्य की प्रवृतियां
(19) हिन्दी साहित्य : बीसवीं शताब्दी
(20) आधुनिक साहित्य
(21) हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास
(22) वर्नाकुलन लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान
(23) हिन्दी काव्य धारा
(24) हिन्दी साहित्य का अतीत
(25) जजमेंट ऑन हिस्ट्री एंड हिस्टोरियन
*****************************************
मॉडल प्रश्न : तृतीय पत्र ( 2025-27)
(क) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (3×10=30)
(1) आदिकाल की कालावधि सम्बंधी विभिन्न मतों का वर्णन करें।
(2) भक्तिकाल को हिन्दी साहित्य का स्वर्णकाल क्यों कहा जाता है? सतर्क विवेचन करें।
(3) संतकाव्य की सामान्य विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
(4) कृष्ण-काव्य-परंपरा में सूरदास के काव्यगत वैशिष्टय का मूल्यांकन करें।
(5) रीतिबद्ध काव्यधारा की प्रमुख प्रवृतियों पर प्रकाश डालें।
(6) राम-काव्य-परंपरा में तुलसीदास के काव्यगत वैशिष्टय का मूल्यांकन करें।
(7) आदिआदिकालीनि साहित्य की प्रमुख प्रवृतियों को रेखांकित करें।
(8) बिहारी लाल का काव्यगत परिचय दें।
(ग) टिप्पणी: (4×5=20)
(1) तुलसी के राम
(2) सूफी काव्य
(3) बिहारीलाल
(4) रासो काव्य
(5) सूरसागर
(6) सिद्ध साहित्य
(7) जैन साहित्य
(8) गुरु गोरखनाथ
(9) मीराबाई की भक्तिभावना
(10) रीतिसिद्ध कवि
(11) विद्यापति
(12) अमीर खुसरो
(ग) वस्तुनिश्ठ प्रश्न (10×2=20)
*निम्नलिखित रचनाओं के रचनाकार का नाम लिखें :-
(1) कीर्तिलता
(2) सुजानहित
(3) सुंदर विलास
(4) श्रीकृष्ण गीतावली
(5) अखरावट
(6) कवितावली
(7) मधुमालती
(8) पउमचरिउ
(9) रामचंद्रिका
(10) मृगावती
(11) चंदायन
(12) सूरसागर
(13) भंवरगीत
(14) भरतेश्वर बाहुवली रास
(15) पाहुडदोहा
(16) खालिकबारी
(17) वर्णरत्नाकर
(18) राउलवेल
(19) महापुराण
(20) श्रावकाचार
(21) पृथ्वीराज रासो
(22) विनय पत्रिका
(23) खुमानरासो
(24) विजयपाल रासो
(25) रामचन्द्रिका
********************************************
मॉडल प्रश्न: चतुर्थ पत्र - (2025-27)
(क) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (3×10=30)
(1) श्रृंगारिक कवि के रूप में विद्यापति के वैशिष्ट्य का रेखांकन करें।
(2) विद्यापति की भक्ति भावना पर प्रकाश डालें।
(3) 'पृथ्वीराज रासो' के महाकाव्यत्व पर प्रकाश डाले।
(4) हिन्दी साहित्य के विकास में अमीर खुसरो के योगदान का मूल्यांकन करें।
(5) संदेश रासक के विरह वर्णन की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
(6) संदेश-रासक के आधार पर कवि अब्दुर्रहमान की काव्यगत विशेषताएँ स्पष्ट करें।
(ख) टिप्पणी (4×5=20)
(1) पृथ्वीराज रासों की प्रमाणिकता
(2) पृथ्वीराज रासो की भाषा
(3) विद्यापति की राधा
(4) कीर्तिलता की भाषा
(5) खलिकबारी
(6) अमीर खुसरो की मुकरियां
(7) संदेश रासक की छंद-योजना
(8) 'संदेश रासक' की सामान्य विशेषताओं का वर्णन
(9) अमीर खुसरो की भाषा
(10) विद्यापति का प्रेम- वर्णन
(11) पृथ्वीराज रासों का शिल्प
(12) विद्यापति की राधा
(ग) वस्तुनिष्ठ प्रश्न (2×10=20)
(1) पृथ्वीराज रासो किस कवि की रचना है।
(2) संदेश रासक में किस भाषा का प्रयोग हुआ है।
(3) संदेशरासक में कितने प्रक्रम (अध्याय) हैं।
(4) संदेश रासक में कितने प्रकार के छन्दों का प्रयोग हुआ है।
(5) पृथ्वीराज रासो में कितने समय (सर्ग) है
(6) कीर्तिपताका किस कवि की रचना है।
(7) किस कवि को तूती-ए-हिन्द कहा जाता है।
(8) किस कवि को 'अभिनव जयदेव' कहा जाता है।
(9) मैथिली मिश्रित अपभ्रंश को क्या कहा जाता है।
(10) पृथ्वीराज विजय नामक ग्रंथ के रचनाकार का नाम लिखें।
(11) विद्यापति का जन्म कहा हुआ था।
(12) पृथ्वीराज रासो में लघु संस्करण में कितने सर्ग हैं।
(13) विभाग सार के लेखक कौन है।
(14) पदावली की भाषा क्या है।
(15) पृथ्वीराज रासो के लघु संस्करण के सम्पादक कौन है।
(16) शुक-शुकी संवाद के रूप में किस रासो काव्य की रचना हुई।
(17) पुरुष परीक्षा किसकी रचना है।
(18) भू-परिक्रमा के लेखक कौन है।
(19) अमीर खुसरो के गुरु कौन थे।
(20) खालिकबारी किसकी रचना है
(21) गजल के प्रवर्तक कौन माने जाते हैं
(22) अमीर खुसरो के गुरू का नाम क्या था ?
(23) संदेश रासक में नायिका के किस प्रकार का प्रयोग है ?
(24) पृथ्वीराज विजय किसकी रचना है।
(25) मैथिली की प्रथम कृति कौन-सी है ?
********************************************
0 Comments:
Post a Comment