गुरु : "वत्स! अब तुम्हारी शिक्षा -दीक्षा पूरी हो गई है। तुमने तय किया कि तुम्हें क्या करना है?"
चेला : "अवश्य गुरुदेव! मैं भी आपकी तरह एक श्रेष्ठ शिक्षक बनना चाहता हूँ!"
गुरु : "क्या तुम्हें पता है कि एक श्रेष्ठ शिक्षक बनने के लिए क्या जरूरी है!"
चेला : "अवश्य गुरुदेव! विषय का समुचित ज्ञान और शिक्षण कौशल.....!"
गुरु : "नहीं, गलत जवाब!"
चेला : "ऊँची डिग्रियाँ.......!"
गुरु : "बिलकुल नहीं..........!"
चेला : "ऊँचे संस्कार...........!"
गुरु : "एकदम गलत जवाब......अब तक यही सीखा
है तुम लोगो ने.....!"
चेला : "क्षमा हो गुरुदेव! आप ही बताने की कृपा करेंगे.....।"
गुरु : " ऊँची पहुँच..........!"
फिर तो गुरु चुप.....चेला चुप.......!
************************************************
0 Comments:
Post a Comment