टोकना मुझे! रोकना मुझे!!

आदमी को आदमी की तरह देखना!
आदमी को आदमी की तरह सुनना!!
आदमी को आदमी की तरह बुनना!!!
अगर गुनाह हो तो जरूर टोकना मुझे!

आदमी को आदमी के फर्मे पर तौलना !
आदमी को आदमी बनाने को बोलना!!
आदमी को आदमीयत की ओर ठेलना !!!
अगर गुनाह हो तो जरूर टोकना मुझे!

आदमी  की  आदमीयत  के लिए लड़ना!
आदमी की जरूरतों के लिए कुछ  करना!!
आदमीयत के लिए संघर्ष करते हुए मरना!!
अगर गुनाह हो तो जरूर रोकना मुझे!!!

डॉ. उमेश कुमार शर्मा
 युवा रचनाकार

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment