"शुभ प्रभात मम्मा....!" सुबह आँखें खुलते ही चार साल की निक्की ने अपनी माँ का अभिवादन किया।
"शुभ प्रभात नहीं बोलते बेटा....मम्मा को गुड मार्निंग बोलते हैं।" माँ ने उसे दुलारते हुए सिखाया।
"लेकिन कल तो आपने 'गुड मार्निंग' कहने पर डाॅट दिया था मुझे.....!" निक्की ने हैरत से पूछा।
"वो क्या है न बेटा, कि कल 'हिन्दी दिवस' था......!"
माँ ने उसे प्यार से समझा दिया।
डाॅ.उमेश कुमार शर्मा
युवा साहित्यकार
0 Comments:
Post a Comment